About the Journal

"अरावली उदघोष" एक ओपन एक्सेस (Open Access) हिंदी पत्रिका है, जो सामाजिक-सांस्कृतिक, साहित्यिक, लोक एवं आदिवासी विषयों पर केंद्रित है यह पत्रिका अरावली शोध एवं प्रकाशन समिति द्वारा प्रकाशित की जाती है और इसका उद्देश्य जनसरोकारों पर आधारित रचनात्मकता, अनुसंधान और विमर्श को प्रोत्साहित करना है।

फोकस और दायरा (Focus and Scope)

पत्रिका में शोध आलेख, निबंध, समीक्षाएँ, कविताएँ, कहानियाँ, लघुकथाएँ, भजन, लोकगीत, सुड्डा, पद, आलेख एवं विविध विधाओं की रचनाएँ आमंत्रित की जाती हैं। यह जर्नल विशेष रूप से आदिवासी समाज, ग्रामीण जीवन, वंचित समुदायों, लोक परंपराओं और सामाजिक-राजनीतिक सरोकारों को प्राथमिकता देती है।

ओपन एक्सेस नीति (Open Access Policy)

"अरावली उदघोष" में प्रकाशित सभी लेख और रचनाएँ ओपन एक्सेस के अंतर्गत होती हैं। पाठक बिना किसी शुल्क के सभी सामग्री को पढ़ सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और उद्धृत कर सकते हैं, बशर्ते लेखक और स्रोत को यथोचित श्रेय दिया जाए।

कॉपीराइट नीति (Copyright Notice)

लेखकों द्वारा सबमिट की गई रचनाओं का कॉपीराइट लेखक के पास सुरक्षित रहता है, लेकिन "अरावली उदघोष" को उसे प्रकाशित करने और वितरित करने का अनन्य अधिकार प्राप्त होता है।

गोपनीयता नीति (Privacy Statement)

प्रस्तुतकर्ता एवं पाठकों की व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाता है और किसी भी तृतीय पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

प्रायोजन (Sponsorship Disclosure)

यह पत्रिका स्वतंत्र रूप से कार्य करती है और वर्तमान में किसी व्यावसायिक संस्था से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं करती। सभी सामग्री पूर्णतः संपादकीय समिति के विवेक एवं अकादमिक गुणवत्ता पर आधारित होती है।

LOCKSS / CLOCKSS संग्रहण नीति

"अरावली उदघोष" डिजिटल संरक्षण हेतु LOCKSS (Lots of Copies Keep Stuff Safe) और CLOCKSS जैसी वैश्विक संग्रहण प्रणालियों के साथ शामिल होने की प्रक्रिया में है, जिससे पत्रिका की सामग्री दीर्घकाल तक संरक्षित रह सके।

इतिहास (History)

"अरावली उदघोष" की स्थापना सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनात्मकता और आलोचनात्मक विवेचन को मंच देने के उद्देश्य से की गई थी। यह पत्रिका वर्षों से जनपक्षधर साहित्य और अनुसंधान का सशक्त माध्यम रही है।